Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में लाइनमैन जिंदा जला, VIDEO:ट्रांसफार्मर बदलने के लिए खंभे पर चढ़ा था, 10 मिनट तक जलता रहा

    6 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में ट्रांसफार्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसी की चपेट में आकर बिजलीकर्मी जिंदा जल गया। हेल्पर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक लाइनमैन का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफार्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले उसने विभाग से शटडाउन करवाया था। लेकिन काम के दौरान 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई। तेज करंट लगने से वह झुलस गए। घटना घोरावल थाना के लोहोटा गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए - अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए... बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष, अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। वह गुरुवार को लोहोटा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे वह गांव में पहुंचे। सहकर्मियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने लगे। इसके पहले उन्होंने बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन मांगा ताकि काम के दौरान करंट न आए। जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, इसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। संतोष को बिजली का जोरदार झटका लगा। इसके बाद वह खंभे से ही चिपक गए और शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। संतोष खंभे में ही चिपक गए और पूरे शरीर ने आग पकड़ ली। हादसा होते ही हेल्पर मटरूलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने को कहा। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई। लेकिन तबतक वह बुरी तरह से झुल चुके थे। स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, इस मामले में संतोष के साथ मौजूद हेल्पर ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जब लाइनमैन ऊपर काम कर रहा था और विभाग को इसकी जानकारी थी, तो बिजली की आपूर्ति किसके आदेश पर और क्यों बहाल की गई। ------------------ यह भी पढ़ें… यूपी में होली की 3 दिन की छुट्‌टी:संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी यूपी में 17 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च का होली का अवकाश घोषित किया है। जबकि 1 तारीख को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘हर बार एक तरह से आउट...', संजू सैसमन पर भड़के सुनील गावस्कर
    Next Article
    रंगभरी एकादशी पर पालकी सवार में हुए बाबा विश्वनाथ-मां गौरा:आज कराएंगे गौना, वाराणसी में दर्शन करने पहुंचे अजय राय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment