Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में SI नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच 2400 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    19 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई।केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की आई स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया,जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं,जहां शनिवार और रविवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने पूरे जिले को दो जोन और छह सेक्टरों में विभाजित किया है।प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस कार्यालय परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों की लगातार निगरानी हो रही है।सुरक्षा व्यवस्था में 240 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है,साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। बताते चलें कि दो दिनों में कुल छह परीक्षा केन्द्रों पर कुल 9600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं कल एक पाली में 2400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे,इसमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 240, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 240,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 240 परीक्षार्थी शामिल होंगे।वहीं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 480, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 720 तथा चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर में 480 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें आई-स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन आयोजित की जा रही है।किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को रोकने के लिए केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रखी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में SI भर्ती परीक्षा शुरू:15 केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश
    Next Article
    यूपी एसआई परीक्षा चंदौली में शुरू:11 केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment