Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी एसआई परीक्षा चंदौली में शुरू:11 केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा

    19 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पद के लिए लिखित परीक्षा 11 केंद्रों पर शुरू हो गई है। शनिवार को पहले दिन सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। परीक्षा देने पहुंचे सभी अभ्यर्थियों को तीन-स्तरीय जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यह परीक्षा शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस परीक्षा में कुल 14,400 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नगरपालिका इंटर कॉलेज व नगरपालिका बालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, जीजीआईसी सैयदराजा, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज चंदौली, कमलापति पीजी कॉलेज चंदौली, महेंद्र टेक्निकल चंदौली, सकलडीहा इंटर कॉलेज, सकलडीहा पीजी कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी और एलबीएस पीजी कॉलेज नियामताबाद शामिल हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। इसके अतिरिक्त, नोडल अधिकारियों द्वारा भी सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में SI नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच 2400 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
    Next Article
    बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट:पुलिस मौके पर, कई हिरासत में; भाजपा विधायक ने सख्त कार्रवाई की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment