Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, होमगार्ड की मौत:सड़क पार करते समय चपेट में लिया, जिला अस्पताल की चौकी पर ड्यूटी थी

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी रामसूरत यादव (55) पुत्र रामधनी यादव होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी लोढ़ी पर रात में थी। आशंका है कि आज भोर में वो सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोढी चौकी के पास चाय की दुकान चलाने वाले हरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को इसकी सुचना दी बताया कि उनकी दुकान के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान होमगार्ड के रूप मे करते हुए इसकी सूचना परिजनो और होमगार्ड के कमांडेंट को दिया और शव को मर्चरी में रखवा दिया पुलिस के अनुसार, रामसूरत यादव की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के शिक्षक मोहम्मद सूफियान अरफी का चयन:राज्य स्तरीय कार्यशाला में शिक्षा गुणवत्ता पर देंगे सुझाव
    Next Article
    प्रधानमंत्री कल मेरठ आएंगे:बुलंदशहर से सुरक्षा के लिए पुलिस बल रवाना, एसएसपी ने पुलिस लाइन में ब्रीफ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment