Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत:आमने-सामने भिड़ी, एक ने मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालांकि, इलाज शुरू होने से पहले एक और घायल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतकों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर बताई है, जिनका इलाज जारी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने करमा और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली इंस्पेक्टरों को मेडिकल कॉलेज पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने, मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित करने और आगे की कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हररोज 10 हजार गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी:LPG किल्लत की अफवाह से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों के बाहर लंबी कतार
    Next Article
    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना।:मुजफ्फरनगर में गैस संकट, कानून-व्यवस्था, किसानों और शहीदों के अपमान पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment