Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना।:मुजफ्फरनगर में गैस संकट, कानून-व्यवस्था, किसानों और शहीदों के अपमान पर उठाए सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में आयोजित एक ईद मिलन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गैस संकट, कानून-व्यवस्था, किसानों के मुद्दों और शहीदों के अपमान जैसे विभिन्न विषयों पर सरकार को घेरा। यह कार्यक्रम मंगलवार शाम पचेड़ा रोड स्थित प्लेटिनम बैंकेट हॉल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सैयद-उल-जमा और नेता सलमान सईद द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने देश में गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने हापुड़ और फर्रुखाबाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता गैस के लिए लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है, जबकि सरकार जमीनी सच्चाई छिपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता को लगातार गुमराह कर रही है। कोविड काल का उल्लेख करते हुए राय ने कहा कि उस दौरान लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और इलाज नहीं मिल पाया, जिससे कई जानें गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश एक बार फिर वैसी ही स्थिति की ओर बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त, अजय राय ने शाहजहांपुर में शहीदों की मूर्तियां तोड़े जाने के मामले को गंभीर बताया और इसे शहीदों का अपमान करार दिया। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान जैसे क्रांतिकारियों का जिक्र करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में उन्होंने किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, निषाद समाज की समस्याओं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए लगातार सड़कों पर उतर रही है और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी करेगी। मंच से संबोधित करते हुए अजय राय ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब इन मुद्दों को समझ चुकी है और ऐसी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आएगी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत:आमने-सामने भिड़ी, एक ने मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
    Next Article
    गैस एजेंसियों ने बिना होम डिलीवरी वसूले पैसे:अमेठी में लाखों उपभोक्ताओं से वसूली, डीएम ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment