Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में दो बाइकों की टक्कर:एक युवक की मौत, तीन घायल; दो गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में दरमा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज -खलियारी मार्ग के दरमा मोड़ के पास मंगलवार देर शाम दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार जितेंद्र तिवारी (35 वर्ष) और बुद्धिराम यादव (38 वर्ष) सुअरसोत के तरफ से अपने घर के लिए आ रहे थे तभी दूसरी बाइक पर सवार हीरालाल (25 वर्ष), पुत्र शिवचरन, और रमेश (27 वर्ष) बिहार प्रांत के अधौरा थाना क्षेत्र के खाम कलां गांव के निवासी खलियारी के तरफ से जा रहा रहे थे तभी दरमा मोड़ के पास दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार चार लोग गंभीर से घायल हो गए सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया,जबकि जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही एक रमेश गोड को हल्की चोटे आई। घटनास्थल पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर विधायक ने सदन में रखीं कई महत्वपूर्ण मांगें:ललितपुर में इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग उठाई
    Next Article
    Sunny Deol: सनी देओल को लोग समझते थे डफर, बीमारी की वजह से उड़ाया गया मजाक, अब लगातार हिट फिल्मों की लगा दी कतार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment