Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:काले कागज के बंडल को केमिकल से असली नोट बनाने का देते थे झांसा; नकदी समेत सामान बरामद

    13 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये नकद, नोट के आकार के काले कागज के चार बंडल, केमिकल, फिटकरी, मोबाइल फोन, गोंद, बैग और ठगी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी काले किए गए कागज को केमिकल और फिटकरी से साफ कर असली नोट बनाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। 13 सितंबर को आरोपियों ने सागोबांध निवासी अमलेश कुमार को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने की कोशिश की थी। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही दोनों मौके से फरार हो गए। मामले में बभनी थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोबारा ठगी की फिराक में थे, घेराबंदी कर पकड़े 14 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सागोबांध में ठगी का प्रयास करने वाले दोनों आरोपी कूड़ादान टोला भाटीमहुआ के पास फिर किसी को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जैन प्रसाद (42) निवासी सेमरी, कछवा, मिर्जापुर और लक्ष्मीनारायण उर्फ परदेशी (42) निवासी सेमरी, कछवा, मिर्जापुर के रूप में हुई है। तलाशी में दोनों के पास से कुल पांच हजार रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की एक और धारा बढ़ाई गई है। काले कागज और केमिकल से बनाते थे ठगी का जाल पूछताछ में आरोपियों ने लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी नोट के आकार के काले कागज के बंडल दिखाकर उन्हें केमिकल और फिटकरी से साफ करने पर असली नोट में बदलने का झांसा देते थे। इसी तरीके से लोगों से रकम ऐंठते थे। छत्तीसगढ़ में भी 60 हजार की ठगी कबूली पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कमरुद्दीन अंसारी से 30 हजार और रमेश प्रजापति से 30 हजार रुपये ठगने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी भी जुटा रही है। कागजात न मिलने पर बाइक जब्त पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल ग्लैमर मोटरसाइकिल के कागजात नहीं मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जातिगत आरक्षण के खिलाफ ज्ञापन:जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर अवसर देने की मांग
    Next Article
    गणेश चतुर्थी पर उत्सव:मेडिकल कॉलेज नर्सिंग में गणेश चतुर्थी की धूम, पूजा-हवन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment