Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में ठेकेदार ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:अनपरा तापीय परियोजना परिसर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में एक व्यक्ति ने सीलिंग पंखे से पर्दा बांधकर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और संविदाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनपरा ताप परियोजना के प्रथम टाइप क्वार्टर संख्या-607 में रहने वाले पीयूष सिंह (38) ने अज्ञात कारणो से फांसी लगा ली। वह स्थानीय क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करते थे। पीयूष सिंह मूल रूप से जनपद गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियार गांव के निवासी थे और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अनपरा में रहते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए थे। देर रात उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गईं। गुरुवार सुबह जब पत्नी कमरे में पहुंचीं, तो पीयूष सिंह का शव सीलिंग पंखे से पर्दे के फंदे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाई:पत्नी से हुआ था विवाद, पुलिस ने बचाई जान
    Next Article
    पति ने खुद को आग लगाई, पत्नी बचाने में झुलसी:उन्नाव में जमीन रजिस्ट्री विवाद के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश, 40% जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment