Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने खुद को आग लगाई, पत्नी बचाने में झुलसी:उन्नाव में जमीन रजिस्ट्री विवाद के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश, 40% जला

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के कल्याणी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के सामने खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के लिए दौड़ी पत्नी भी आग की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे विवाद और लगाए गए आरोपों की जांच में जुट गई है। गुरुवार दोपहर कल्याणी क्षेत्र स्थित एक मकान में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर परिवार के लोग इकट्ठा हुए थे। घायलों की पहचान घानीखेड़ा गांव निवासी हृदयेश कुमार तिवारी और उनकी पत्नी रानू तिवारी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रानू के भाई, भतीजी और अन्य रिश्तेदार भी गवाही देने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच अचानक हृदयेश ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बचाने दौड़ी पत्नी भी झुलसी, अस्पताल में चल रहा इलाज पति को आग की लपटों में घिरा देखकर रानू तिवारी उसे बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान उनके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में भी परिजनों की भीड़ जुट गई और पूरे परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। पत्नी का आरोप- शादी के वक्त रजिस्ट्री का वादा हुआ था, 35 हजार भी लिए जिला अस्पताल में भर्ती रानू तिवारी ने बताया कि उनकी शादी करीब डेढ़ से दो वर्ष पहले इस शर्त पर हुई थी कि पति उनके नाम एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराएंगे। उनका आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया। रानू के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। पुलिस की मौजूदगी में एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्री कराने पर सहमति बनी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के नाम पर उनसे 35 हजार रुपये लिए गए, लेकिन जमीन अब तक उनके नाम नहीं की गई। महिला ने पति पर कुछ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिनकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस उनकी जांच कर रही है। पुलिस ने शुरू की जांच, हर पहलू की होगी पड़ताल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, अस्पताल में दर्ज चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्मदाह की कोशिश किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में ठेकेदार ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:अनपरा तापीय परियोजना परिसर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सऊदी भेजने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी:सहारनपुर के युवक को नौकरी दिलाने का झांसा दिया, कोर्ट के आदेश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment