Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनौली पुलिस ने पिकअप वाहनों की नंबरिंग शुरू की:महराजगंज में गो तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का लक्ष्य

    10 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप वाहनों की निगरानी के लिए एक विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर गो तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के तहत, प्रत्येक पिकअप वाहन की थानेवार नंबरिंग की जा रही है। अब तक लगभग 100 पिकअप वाहनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। सत्यापन प्रक्रिया के बाद, वाहनों के बोनट और दोनों दरवाजों पर 'पीएसओ पुलिस सोनौली' अंकित किया जा रहा है। यह अंकन स्पष्ट करेगा कि संबंधित पिकअप किस पुलिस थाने के अंतर्गत पंजीकृत है। पुलिस का मानना है कि कई बार बाहरी या संदिग्ध वाहन क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। नई नंबरिंग व्यवस्था लागू होने से ऐसे वाहनों की पहचान तुरंत संभव हो सकेगी। जिससे गो तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। एसएसआई राम चंद्र राय ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत अब तक लगभग 100 पिकअप वाहनों का सत्यापन किया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में दो अलग हादसों में दो मासूमों की मौत:दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूस को रौंदा
    Next Article
    FFDC कानपुर का 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू:पहले दिन पैकेजिंग-ब्रांडिंग की ट्रेनिंग हुई, युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनाने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment