Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की:जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया; CJP समर्थकों ने बैरिकैड्स तोड़े, प्रदर्शन जारी

    9 hours ago

    1

    0

    पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। वहीं वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं। इस बीच देर रात संसद मार्ग प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकैड्स तोड़े। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। अनशन खत्म करने की 3 तस्वीरें… वांगचुक बोले- हिंसा की आशंका के कारण फैसला किया वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। वांगचुक के अनशन तोड़ने की 2 शर्तें… लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा। इनमें दो प्रमुख हैं। वांगचुक ने 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग और फिर वहां से 21 जुलाई को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। वे नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… पिछले 4 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश:मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगे
    Next Article
    यूपी में गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर:गुजरात में कई जिले बाढ़ की चपेट में; बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment