Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुनवाई से पहले शास्त्रीनगर में आज सर्वधर्म प्रार्थना:सभी व्यापारियों ने किया रुद्राभिषेक , कल होगा सुप्रीम कोर्ट में फैसला

    17 hours ago

    1

    0

    शास्त्री नगर प्रकरण में 14 जुलाई को प्रस्तावित सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई से एक दिन पहले आज क्षेत्र में सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया । आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य न्याय, सत्य, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्र के सकारात्मक समाधान की कामना करना है। अधिवक्ता और व्यापारी राहुल मलिक ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वरूप का होगा। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या समुदाय के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि ईश्वर से सत्य की विजय, न्याय की स्थापना और शास्त्री नगर के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की प्रार्थना करना है। कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह रुद्राभिषेक एवं श्रीराम रक्षा स्तोत्र पाठ हुआ। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए । आयोजकों का कहना है कि शास्त्री नगर का मुद्दा केवल एक कॉलोनी तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य, जीवनभर की जमा-पूंजी और आशियाने से जुड़ा विषय है। ऐसे समय में समाज के सभी वर्गों का एक मंच पर आकर न्याय, सद्बुद्धि और सौहार्द की कामना करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक एकता का संदेश देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हार्मोनी अपार्टमेंट की सील तोड़ी–नोटिस फाड़ा, जबरन घुसा बिल्डर:कानपुर में बारिश के दौरान धंसी थी बिल्डिंग, केडीए अफसर बोले– एक्शन होगा
    Next Article
    प्रयागराज में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू:15 जुलाई तक 10% अधिक नामांकन का लक्ष्य,बीएसए ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment