Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैन्य क्षेत्र में घुसा संदिग्ध युवक:बिहार का युवक कैंट एरिया में दीवार फांदकर घुस रहा था, आर्मी ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में सैन्य परिसर में अवैध तरीके से घुसने का प्रयास कर रहे एक युवक को वहां तैनात सेना के जवानों ने पकड़ लिया। बिहार का रहने वाला युवक दीवार फांदकर कैंट एरिया में घुसने का प्रयास कर रहा था। सेना ने पकड़े गए युवक से 2 दिन पूछताछ की। इसके बाद उसे मथुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया और जेल भेज दिया। रविवार को घुसने का प्रयास किया था पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के छापरी का रहने वाले नजीरूद्दीन (26) पुत्र असीमुद्दीन के रूप में हुई है। रविवार को मथुरा में स्थित कैंट एरिया के अति सुरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहा था। नजीरुद्दीन 8 TAC एयर फोर्स के पास बनी दीवार से घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वहां ड्यूटी कर रहे सेना के जवान की नजर उस पर पड़ गई। जिसके बाद उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखने पर पकड़ लिया गया। 2 दिन की सेना ने पूछताछ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े गए नजीरुद्दीन को सेना के जवान उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। रविवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर पकड़े गए नजीरुद्दीन से सेना ने 2 दिन पूछताछ की। नजीरुद्दीन के बताए गए पते की पुष्टि की और अन्य जानकारी जुटाई गई। दो दिन तक नजीरुद्दीन से पूछताछ के बाद सेना ने उसे सोमवार देर रात सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में वजह सामने नहीं आई, जांच जारी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार सेना परिसर में अनाधिकृत प्रवेश के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा अपराध संख्या 79/26 के तहत शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 की धारा 3/7 में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर युवक सेना परिसर में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था। यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 3.64 अरब बकाया, SDO-JE को नोटिस:35 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिल बाकी, पावर कॉरपोरेशन ने लिया एक्शन
    Next Article
    लकड़ी पर खाना बनेगा या बंद होंगे ढाबे-रेस्टोरेंट:कई संचालक PNG का कनेक्शन लेने की तैयारी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment