Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sangrur में कथित खुदकुशी मामले पर Congress का आप सरकार पर तीखा वार

    3 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में मादक पदार्थ की समस्या के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ‘‘डराया-धमकाया और चुप कराया जा रहा है’’। वडिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब नशे की समस्या के लिए पिछली सरकारों को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि उनकी सरकार को सत्ता में आए लगभग पांच साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या के मामले में वित्त मंत्री हरपाल चीमा को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग के लिए पंजाब के पार्टी प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में चंडीगढ़ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगी।संगरूर जिले के दिरबा निवासी 47 वर्षीय दलित व्यक्ति सिंह की सात सितंबर की रात कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके परिवार का कहना है कि छह सितंबर को दिरबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्री हरपाल चीमा से इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सवाल किया था। अपने लाइव संवाद कार्यक्रम ‘वडिंग विद वैरियर्स’ के छठे सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने गुलजार सिंह का मुद्दा उठाया।वडिंग ने कहा कि गुलजार का ‘‘एकमात्र अपराध’’ यह था कि उन्होंने चीमा से संपर्क किया और अपने बेटे को नशे की लत से बचाने के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘गुलजार सिंह ने अपने बेटे को बचाने के लिए नशे के खिलाफ आवाज उठाई और बदले में उन्हें मौत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thiruvananthapuram Airport की सुरक्षा दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, नशे में धुत चालक अरेस्ट
    Next Article
    तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment