Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीओ राजवीर परिहार के वीडियो पर कार्रवाई की मांग:अखिल भारतीय महासभा ने 25 फरवरी तक FIR न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

    15 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अखिल भारतीय महासभा ने मिलक के सीओ राजवीर सिंह परिहार के कथित विवादित बयान के मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष महेश सागर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक समर्थकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वायरल वीडियो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि 25 फरवरी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो पहले मुरादाबाद मंडल आयुक्त कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पांच बसों से समर्थकों को ले जाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह चेतावनी महेश सागर ने मीडिया से बातचीत में दी। सागर ने बताया कि इस मामले की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है, लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने संवेदनशील मामलों में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में मिलक के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ राजवीर सिंह परिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अखिल भारतीय महासभा ने अब औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग तेज की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निरंकारी मिशन का 'प्रोजेक्ट अमृत' अभियान:जल संरक्षण के चौथे चरण का शुभारंभ 22 फरवरी से होगा
    Next Article
    उन्नाव में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:घर में फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment