Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:घर में फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव में एक 22 वर्षीय युवती ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टीकरगढ़ी निवासी ओम सिंह पुत्र रामलाल सिंह ने दही थाने को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रेवा सिंह राजपूत (22) पुत्री रामलाल ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की खबर फैलते ही परिवार में शोक छा गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। परिजनों ने बताया कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्हें शक हुआ। जब वे अंदर गए, तो युवती फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है और हर बिंदु पर पड़ताल की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीओ राजवीर परिहार के वीडियो पर कार्रवाई की मांग:अखिल भारतीय महासभा ने 25 फरवरी तक FIR न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    'हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते':संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment