Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीओ संजय वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक:कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी, एसपी ने लगाए नवीन रैंक

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात पुलिस में क्षेत्राधिकारी (भोगनीपुर) संजय वर्मा को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय 'पिपिंग सेरेमनी' का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संजय वर्मा को नवीन रैंक लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन किया है। देखें, 5 तस्वीरें… पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि एएसपी वर्मा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय, सभी क्षेत्राधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवपदस्थ एएसपी संजय वर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:डलमऊ मार्ग पर बाइक-स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    कल्याणपुर में युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़:भाई के साथ स्कूटी से घर जा रही थी, 1 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment