Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव पर FIR:महिला बैंक अधिकारी को रोमांटिक मैसेज भेजा, कहा- यह जॉब आपके लिए नहीं; CM कोटे से IAS बनवाऊंगा

    8 hours ago

    2

    0

    मथुरा में सपा नेता का महिला बैंक अधिकारी को रोमांटिक अंदाज में मैसेज भेजना भारी पड़ गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग गया। व्हाट्स एप पर भेजी गई चैटिंग से महिला बैंक अधिकारी गुस्से में आ गईं। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर डाली। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सपा नेता की चैट वायरल हुई तो पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया और पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। व्हाट्स एप पर भेजे मैसेज महिला बैंक कर्मी के शहर कोतवाली में दर्ज कराई FIR में लिखा कि राजन रिजवी उनकी निजी जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने महिला बैंक कर्मी का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया गया। जिस पर वह आपत्तिजनक और अवांछित मैसेज भेजे गए। इन मैसेजों को बाद में डिलीट कर दिए, लेकिन उससे पहले महिला बैंक कर्मी ने स्क्रीन शॉट कर लिए। राजन रिजवी के व्यवहार से परेशान होकर महिला बैंक कर्मी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद राजन रिजवी वन विभाग में कार्यरत उनके पति,स्टाफ और अन्य निजी जानकारी जुटाने लग गए। सपा सरकार आने पर बनवा दूंगा I A S महिला बैंक कर्मी को की गई व्हाट्स एप चैट में राजन रिजवी ने लिखा मैडम नमस्ते ,मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आप से माफी मांगता हूं। वैसे मैने आपसे कोई बात ऐसी नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो। में आपकी बहुत इज्जत करता हूं एक एकस्ट्रा औरा वाली महिला हैं खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है,और अपने काम में माहिर यानि आप कंप्लीट वुमन है। मुझे आपकी पर्सनेलिटी पर आपकी यह जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो में आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर I A S बनवाने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति अपने दिल में पॉजिटिव वेव्स रखोगी। एवं मुझे ब्लेसिंग दोगी, डॉ राजन रिजवी मथुरा। पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा महिला बैंक कर्मी की ओर से की गई शिकायत और व्हाट्स एप चैट वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकद्दमा दर्ज लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला बैंक कर्मी ने शिकायत की थी FIR दर्ज कर ली है जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में सपा नेता राजन रिजवी से जानकारी करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। हिंदूवादियों ने लगाया लव जिहाद का आरोप सपा नेता डॉ. राजन रिजवी के खिलाफ महिला के उत्पीड़न के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर हिंदूवादियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया की एक हिंदू महिला का उत्पीड़न एक समुदाय विशेष के सपा नेता डॉक्टर राजन रिजवी की ओर से व्हाट्सएप मैसेज भेज कर और भिन्न-भिन्न प्रकार से किया जा रहा था। आरोप लगाया कि लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही थी। जिसमें समाज में रोष व्याप्त हो गया था । परशुराम शोभा यात्रा समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा और पंडित संजय हरियाणा ने बैठक कर घटना का संज्ञान लेकर फैसला किया कि हिन्दू वादी संगठन के प्रमुख सीओ सिटी आशना चौधरी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के वक्त महिला के पति और ससुर भी मौजूद रहे। इस पर सीओ सिटी आशना चौधरी का कहना था कि इंसाफ होगा आप विश्वास रखिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय किसान यूनियन ने चीनी मिलों पर तालाबंदी की चेतावनी:बकाया ब्याज और 30 साल का रिकॉर्ड न मिलने पर आंदोलन की तैयारी
    Next Article
    मुरादाबाद के दरिबा पान में गणेश उत्सव शुरू:रोज सजेंगी झांकियां, विसर्जन तक चलेगा पूजा-पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment