Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा छात्र नेता के घर फायरिंग:गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से घर पहुंचे, मां को जड़े थप्पड़; जान से मारने की धमकी दी

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे बदमाशों ने सपा छात्र नेता के घर पर फायरिंग की। मां ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की। मुंह दबाकर उन्हें थप्पड़ जड़े। आरोपी बार-बार छात्र नेता के बारे में पूछ रहे थे। इसी बीच छात्रा नेता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, घर 100 मीटर दूर खड़ी फॉर्च्यूनर से अन्य 3 आरोपी भाग गए। उधर, गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। बोले- हम लोग अच्छे घर के हैं, आगे से गलती नहीं करेंगे। लेकिन, पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला, तो तीनों पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज मिले। फायरिंग की वजह छात्र नेता और आरोपी आर्थक सिंह का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना 20 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज आज (रविवार) सामने आया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए… अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में रहने वाले उज्ज्वल यादव एक छात्र नेता हैं। वह अपनी मां संध्या और पिता के साथ रहते हैं। उज्ज्वल की मां संध्या ने बताया- 20 फरवरी की रात करीब 11 बजे आर्थक सिंह अपने साथियों के मेरे घर पहुंचा। घर के बाहर वह चिल्ला रहा था- उज्ज्वल कहां है, उसे बुलाओ, उसकी हत्या कर देंगे। शोर सुनकर मैं दरवाजे के पास आई। वहां आर्थक सिंह अपने 2 साथियों के साथ तमंचा लेकर खड़ा था। आर्थक ने गालियां देते हुए उज्ज्वल को बुलाने के लिए कहा। मैंने शांत होने के लिए कहा तो मेरा मुंह दबाकर थप्पड़ मारे। संध्या यादव की शिकायत पर आर्थक सिंह, महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, सक्षम शुक्ला और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जगन्नाथपुर बरही कोठी के रहने वाले आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आर्थक सिंह, अनीश शुक्ला और विपिन छात्र नेता के घर गए, जबकि अन्य 3 लड़के कार में बैठे रहे थे। अब जानिए, सीसीटीवी में क्या दिख रहा…. एक युवक तमंचा लेकर घर के बाहर आता है। वह कुछ देर तक वहां खड़ा रहता है, फिर लौट जाता है। थोड़ी देर बाद वह 2 अन्य युवकों के साथ वापस आता है। इसके बाद दरवाजा खटखटाता है और फायरिंग शुरू कर देता है। गोली की आवाज सुनकर छात्र नेता उज्ज्वल यादव की मां बाहर निकलती हैं। इस पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं। गालियां देते हुए वहां से जाने लगते हैं। लेकिन, कुछ कदम दूर जाकर फिर लौट आते हैं। पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इस दौरान उज्ज्वल की मां उनके पैरों पर गिरकर मिन्नतें करती हैं, लेकिन वे गाली देते रहते हैं। फिर मां को थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाते हैं। अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अवैध पिस्टल से गोलियां दागी थीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली। बताया कि वे पूरी साजिश रचकर आए थे। उज्ज्वल यादव के घर से कुछ दूरी पर अपनी लक्जरी गाड़ी खड़ी कर दी थी, जिसमें उनके अन्य साथी बैठे थे। बर्थडे में बनी योजना, दोस्त के लिए चलाई गोलियां 19 फरवरी को आर्थक सिंह का जन्मदिन था। इस दौरान आर्थक, अनीश शुक्ला और विपिन ने जमकर शराब पार्टी की थी। इस दौरान अनीश ने उज्ज्वल यादव से अपनी दुश्मनी के बारे में बताया था। इसके बाद एक मत होकर सभी ने उज्ज्वल पर हमला करने की साजिश रची। फिर 20 फरवरी की रात भी आर्थक ने दोस्तों के साथ पार्टी की। इसके बाद सभी एक साथ उज्ज्वल के घर गए और फायरिंग की। आर्थक पर दर्ज हैं 5 मुकदमे आर्थक सिंह के पिता आदित्य सिंह भाजपा से जुड़े हैं। उस पर साल- 2022 में कैंट थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा कैंट में ही मारपीट का केस दर्ज है। खोराबार में गैर इरादत हत्या और मारपीट का केस दर्ज है। कुशीनगर के रामकोला थाना में डांसर के साथ गैंगरेप, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आर्थक के साथी अनीश शुक्ला पर हत्या की कोशिश, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत 4 मुकदमे दर्ज हैं। विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार सिंह पर देवरिया और गोरखपुर के थानों में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद क्या यौन शोषण में जेल जाएंगे?:पॉक्सो एक्ट में बच्चों का बयान ही काफी; दोषी हुए तो उम्र कैद की सजा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने यौन शोषण की FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के आरोपों पर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोटा में एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार,4 की मौत:महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे उत्तर प्रदेश, गाड़ी में बुरी तरह फंसे शव
    Next Article
    सीडीओ के मंच पर रहते ही खाली हुए सरकारी स्टाल:हरदोई में अधिकारियों की लापरवाही उजागर, समय से पहले चले गए अफसर-कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment