Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा जिलाध्यक्ष बोले- गोरखपुर की कुल 9 सीट जीतेंगे:नीतीश जी का फैसला समझ से परे, 2027 में अखिलेश को CM बनाने का संकल्प

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सपा के सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके काम की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम किया गया है। होली मिलन समारोह में माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। दैनिक भास्कर से बात करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा- “यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद इस दिन को इतना यादगार बनाने के लिए मैं हमेशा इसे याद रखूंगा। हमारी पार्टी का एक ही मकसद है गरीब, शोषित, पिछड़ा अल्पसंख्यक को उनके हक की लड़ाई लड़ना है। 2027 में हम लोग भाजपा सरकार को गोरखपुर और प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे गोरखपुर की कल 9 विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीत का परचम भी लहराएंगे। आज हम लोग इस बैठक में संकल्प लेते हैं कि 2027 में अखिलेश यादव जी को सीएम बनेंगे और भ्रष्टाचार को दूर करेंगे।” बिहार की राजनीति में हुए बदलाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा- “देखिए नीतीश जी का यह फैसला किसी को भी हजम नहीं हो रहा है। ईतने बड़े राजनेता का ऐसा फैसला हम सबको चौंका दिया चुनाव के टाइम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दिए थे कि नीतीश जी को पुतला बनाया गया है। जनता के विश्वास से खेलने का काम किया गया है। जो वोट उनको पड़े है अगर पता होता नीतीश जी ऐसा करेंगे तो शायद वोटर्स उनको देखकर वोट नहीं देते।” बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरी मामले में पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप:पीड़ितों ने कहा- लाखों का माल बरामद होने पर भी आरोपियों को बचाया गया
    Next Article
    गुजैनी में होली पर हंगामा, छेड़खानी के बाद मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडों से पीटा, घर पर पथराव, पुलिस बोली- चार पर दर्ज है FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment