Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी मामले में पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप:पीड़ितों ने कहा- लाखों का माल बरामद होने पर भी आरोपियों को बचाया गया

    15 hours ago

    1

    0

    शामली के हसनपुर लुहारी गांव में लाखों की चोरी के मामले में भवन थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए उनकी मूल तहरीर बदलवाकर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना करीब दो महीने पहले निसार अहमद के घर हुई थी। चोरों ने उनके घर से 12 तोले सोना, लगभग 500 ग्राम चांदी, एक हीरे की अंगूठी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल एक लड़की और उसकी मां की निशानदेही पर बंटी खेड़ा गांव के सुनार मनोज कुमार के यहां से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की। कादरगढ़ पुलिस चौकी ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी का सारा माल बरामद कर लिया था, लेकिन उन्हें पूरा माल वापस नहीं दिया गया। पुलिस ने उन्हें केवल कुछ सोना देकर समझौता लिखवा लिया। सुनार ने भी चार तोले सोना और देने की बात कही थी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया। देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने एसपी से शिकायत की है। क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा है कि कादरगढ़ चौकी इंचार्ज दीपचंद और थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बावजूद शुरुआती दौर में मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया था। और क्यों पीड़ितों को माल बरामद होने के बाद भी नहीं दिया, और क्यों अब सुनार को बचा रहे हैं। अगर मुकदमा नहीं लिखा तो चोरी का माल पूरा बरामद होने के बाद भी पीड़ितों को क्यूं नहीं दिया। आखिर पुलिस वालों के बीच चोरी के मामले में बंदरबाट हुआ है क्या। थाना अध्यक्ष और चौकी कादर गढ़ इंचार्ज दोनों पुलिस अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहा है। वहीं दैनिक भास्कर की खबर के चलने के बाद शामली एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए थे। पीड़ितों का आरोप है कि एसपी साहब के निर्देश अनुसार जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर ली। लेकिन हमारी तहरीर पर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने मुकदमा अपनी लिखी तहरीर से लिख लिया है। इसमें उन्होंने सोने चांदी के आभूषण बेचने और खरीदने वाले बनती खेड़ा निवासी सुनार मनोज कुमार को बचा रही है। इस मामले में पीड़ितों ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी ओरिजिनल शिकायती पत्र दिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी शामली ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने और एडिशनल एसपी को जांच सौंप दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में फिर गरजने लगा बुलडोजर:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर चल रहा निगम का डंडा, विरोध में उतरे व्यापारी
    Next Article
    सपा जिलाध्यक्ष बोले- गोरखपुर की कुल 9 सीट जीतेंगे:नीतीश जी का फैसला समझ से परे, 2027 में अखिलेश को CM बनाने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment