Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा जिलाध्यक्ष ने खुद को अखिलेश यादव का तोता बताया:हरदोई में बोले- मैं जीवन भर समाजवादी रहा हूं, किसी और का तोता नहीं हूं

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने खुद को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 'तोता' बताया। उन्होंने कहा, "मैं जीवन भर समाजवादी रहा हूं। मैं अखिलेश यादव का तोता हूं, किसी और का तोता नहीं हूं।" उनके इस बयान पर वहां मौजूद कार्यकर्ता और अन्य लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। यह प्रेस वार्ता सपा जिलाध्यक्ष ने एसआईआर में जिला प्रशासन के सफल कार्यों के लिए धन्यवाद देने हेतु आयोजित की थी। इस दौरान उनसे विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनसे पूछा था कि पिछले 40 सालों में प्रदेश में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें रही हैं, सपा की भी सरकार थी, तो उनकी सरकार ने क्या काम किए। इसके जवाब में उन्होंने भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाया। जब प्रश्न पूछने वाले लोगों ने उन पर व्यक्तिगत पक्ष लेने का आरोप लगाया, तब उन्होंने पुनः दोहराया, "मैं समाजवादी हूं, समाजवाद की बात करता हूं और मैं अखिलेश यादव का तोता हूं, किसी और का तोता नहीं हूं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग:4 गांव के 65 किसानों की 100 बीघा फसल जली, SDM ने लेखपाल को दिए जांच के निर्देश
    Next Article
    मऊ में गेहूं की फसल में लगी आग:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, 3 बीघा फसल जली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment