Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग:4 गांव के 65 किसानों की 100 बीघा फसल जली, SDM ने लेखपाल को दिए जांच के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने अलग-अलग गांवों में फैलकर महज तीन घंटे के भीतर करीब 100 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया। अचानक लगी इस आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फसल बचाने के प्रयास में कई किसान झुलस गए, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। शनिवार दोपहर को सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर और सरगांव के बीच खेतों में सबसे पहले आग भड़की। देखते ही देखते लपटों ने 25 से 30 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। इसी दौरान डूहरू गांव में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जहां किसान राजकुमार के लगभग 4 बीघा गेहूं के खेत जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड की तत्परता से यहां आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आसपास के खेत बच गए। निबिया खेड़ा गांव में भी आग ने कहर बरपाया। यहां सुधीर दीक्षित की 2 बीघा 5 बिस्वा और रामकुमार अवस्थी की करीब 3 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया। इसके अलावा रवाईपुर गांव में भी आग की घटना सामने आई, जहां वीरेंद्र कुमार की लगभग 1 बीघा फसल जल गई। चौकी प्रभारी कृपाशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुटे रहे। पीड़ित किसानों का कहना है, कि उनकी महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में बर्बाद हो गई। उनका कहना है, कि फसल ही एक मात्र सहारा था, अब वह बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे। SDM बोले- लेखपाल को जांच के दिए निर्देश घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को दैवीय आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    72 ट्रेनों से 1413 बेटिकट पकड़े, 9 लाख जुर्माना वसूला:72 ट्रेनों में चलाया गया चेकिंग अभियान, स्मोकिंग करने वालों पर भी हुई कार्यवाही
    Next Article
    सपा जिलाध्यक्ष ने खुद को अखिलेश यादव का तोता बताया:हरदोई में बोले- मैं जीवन भर समाजवादी रहा हूं, किसी और का तोता नहीं हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment