Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के 3 बागी विधायकों ने भाजपा जॉइन की:स्मृति ईरानी ने पीठ थपथपाई, कहा-कांग्रेस युवराज को शहंशाह नहीं बना पाएगी

    19 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। अमेठी में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में तीनों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर डायल कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में तीनों विधायकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- तुम चाहे जितने भी दलों को इकट्‌ठा कर अपने राजकुमार को शहंशाह बनाने की कोशिश कर लो, लेकिन उत्तर प्रदेश का सच यह है कि कांग्रेस लगातार 9 विधानसभा चुनाव हारती आ रही है। अमेठी इस बात की साक्षी है कि कांग्रेस का वह परिवार अपने दम पर इस क्षेत्र में चुनाव नहीं लड़ सकता तो अपने दम पर राष्ट्र का नेतृत्व कैसे कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- सपा के मुखिया को सत्ता के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए। अखिलेश यादव ने पहले अपने पिता और चाचा का अपमान किया। अब उत्तर प्रदेश का अपमान कर रहे। वह कह रहे कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान यूपी के युवकों ने मारा पीटा। जनता इस बार उनको सबक सिखाएगी। भाजपा में शामिल होने के बाद अभय सिंह ने कहा कि रामचरितमानस जलाए जाने पर सपा के विरोध न करने से मन आहत हुआ, इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला किया। राकेश प्रताप सिंह ने कहा- मैं भाजपा में विधायक बनने नहीं आया हूं, भाजपा का विधायक बनाने आया हूं। तस्वीरें देखिए… सपा के 7 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में की थी बगावत दरअसल, फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों मनोज पांडेय, पूजा पाल, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, राकेश पांडेय और आशुतोश मौर्य ने बगावत कर दी थी। तीनों विधायकों ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर जीता था। लेकिन पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-अखिलेश ने मुसलमान भाई को टिकट नहीं दिया:चचाजान और धन्नासेठ को राज्यसभा भेजा, यही सपा का असली PDA
    Next Article
    क्या 2027 विधानसभा चुनाव टालने पड़ेंगे:इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 3 महीने में पंचायत चुनाव कराएं, क्या ये संभव है...?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment