Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या 2027 विधानसभा चुनाव टालने पड़ेंगे:इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 3 महीने में पंचायत चुनाव कराएं, क्या ये संभव है...?

    10 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर यूपी में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिए हैं। हालांकि, जिस शासनादेश के तहत प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी, उसे कोर्ट ने वैध माना है। यानी प्रशासक अगले तीन महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे। इससे पहले हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 5 अगस्त को सुनवाई के दौरान कहा था- ‘राज्य सरकार 6 महीने में पंचायत चुनाव कराने के लिए बाध्य है। यह अवधि नवंबर, 2026 में खत्म हो रही है।’ अब सवाल है कि क्या 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराना संभव है? ऐसे में क्या विधानसभा चुनाव टल सकता है? जानेंगे आज यूपी एक्सप्लेनर में… सवाल-1: पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं, क्या सरकार ने जानबूझकर ऐसा किया? जवाब: यूपी में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल मई, 2026 में खत्म हो रहा था। लेकिन, उससे पहले चुनाव न कराकर पंचायतों के मुखिया को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। यूपी सरकार ने ऐसा करने की दो प्रशासनिक वजहें इलाहाबाद हाईकोर्ट में बताई थीं… 1. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 10 जून, 2026 को प्रकाशित की, इसलिए पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो सके। 2. पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए बने पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट से ही चुनाव में आरक्षण व्यवस्था तय होती है। रिपोर्ट आने में करीब 6 महीने का समय लगेगा। वहीं, राजनीतिक जानकार इसकी 3 वजह बताते हैं… 1. भाजपा को विधानसभा चुनाव में नुकसान का खतरा 2. भाजपा गठबंधन में फूट का खतरा 3. निचले स्तर पर गुटबाजी का खतरा सवाल-2ः अभी पंचायत चुनाव को लेकर क्या स्थिति है? जवाबः- सवाल-3: तो क्या 2027 विधानसभा चुनाव टालकर पंचायत चुनाव पहले हो सकते हैं? जवाबः नहीं… हाईकोर्ट ने भले ही तीन महीने में चुनाव कराने का आदेश दिया हो, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होना संभव नहीं। इसे ऐसे समझ सकते हैं… -------------------------------------------------- ये एक्सप्लेनर भी पढ़ें… सपा-कांग्रेस में पेंच कहां फंस रहा: गठबंधन फाइनल तो सीट बंटवारा क्यों नहीं; ‘सब ठीक है’ कहकर अखिलेश क्या छुपा रहे करीब एक हफ्ते तक सपा और कांग्रेस नेताओं में गठबंधन को लेकर तीखी बयानबाजी होती रही। कयास लगाए जाने लगे कि गठबंधन टूटने वाला है। फिर रविवार (27 सितंबर) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आया। बोले- हम ऊपर-ऊपर से लड़ रहे हैं, अंदर से एक हैं। ये हमारी रणनीति का हिस्सा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब गठबंधन तय है, तो इस बयानबाजी से क्या हासिल होगा? सीटों की बात फाइनल क्यों नहीं हो पा रही? आखिर अखिलेश क्या छुपा रहे? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के 3 बागी विधायकों ने भाजपा जॉइन की:स्मृति ईरानी ने पीठ थपथपाई, कहा-कांग्रेस युवराज को शहंशाह नहीं बना पाएगी
    Next Article
    यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:32,679 पदों पर चयन, कटऑफ भी घोषित; 4 महीने पहले हुई थी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment