Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के गढ़ में सुभासपा दिखाएगी ताकत:आजमगढ़ के अतरौलिया में 22 फरवरी को 10 हजार प्रबुद्ध ब्राह्मण के साथ एक लाख की भीड़ जुटेगी

    3 hours ago

    1

    0

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) 22 फरवरी को आजमगढ़ में बड़ी ताकत का प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि अतरौलिया (अहिरौला) स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली सामाजिक समरसता महारैली में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस महारैली में खास बात यह है कि दस हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मण मौजूद रहेंगे, जबकि राजभर, क्षत्रिय, चौहान, नाई, निषाद समेत समाज के सभी वर्गों की जनता बड़ी संख्या में पहुंचेगी। ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि यह रैली समाज के हर वर्ग को साथ लेकर पूरे पूर्वांचल और प्रदेश में एक मजबूत संदेश देगी। सुभासपा के आरएसएस कमांडर्स रहेंगे मुस्तैद सुभासपा की 'निजी RSS' यानी राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (आरएसएस) के कमांडर्स भी अपनी अनुशासन और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पार्टी का दावा है कि यह महारैली समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ आजमगढ़ में उसके अहंकार और घमंड को करारा झटका देगी। रैली से एनडीए गठबंधन की ताकत का एहसास होगा और यह साबित करेगी कि एनडीए कैसे जनता को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओमप्रकाश राजभर इस रैली के जरिए अतरौलिया विधानसभा में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह रैली महाराजा सुहेलदेव की जयंती से जुड़ी सामाजिक एकता पर फोकस करने के उद्देश्य से है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम में फर्जी KYC से बैंक खाते से रकम उड़ाई:गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिल्ली, दूसरा यूपी का रहने वाला
    Next Article
    रावतपुर में करंट लगने से युवक की मौत:टाइल्स लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment