Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में फर्जी KYC से बैंक खाते से रकम उड़ाई:गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिल्ली, दूसरा यूपी का रहने वाला

    1 hour ago

    1

    0

    गुरुग्राम पुलिस ने फर्जी केवाईसी के जरिए बैंक खातों से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एक शिकायत मिली थी जिसमें बताया गया था कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते की फर्जी केवाईसी कर मोबाइल नंबर बदल दिया गया और फिर खाते से अवैध रूप से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 फरवरी को आरोपी रविंद्र (43) निवासी धोबौली बरहालगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। इसके दो दिन बाद 17 फरवरी को दूसरे आरोपी दीपांशु (35) निवासी आदर्श नगर, दिल्ली को भी गुरुग्राम से पकड़ा है। मोबाइल नंबर अपडेट करते थे पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से बंद पड़े बैंक खातों को निशाना बनाता था। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खाताधारक बनकर केवाईसी करवाते थे, मोबाइल नंबर अपडेट करते थे और फिर खाते से रकम दो फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे। आरोपी रविंद्र खेती-बाड़ी करता है, जबकि दीपांशु दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम से संबंधित व्यवसाय से जुड़ा है। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से करते ठगी पुलिस के अनुसार, रविंद्र ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक खाते खुलवाए थे, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों ने शिकायतकर्ता के खाते की फर्जी केवाईसी करवाई। इसके बाद दीपांशु ने इन फर्जी खातों से एटीएम और अन्य माध्यमों से पैसे निकाले। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्यों के काम पूर्व-निर्धारित थे और वे कुछ बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से इस ठगी को अंजाम देते थे। ठगी गई राशि को वे आपस में बांट लेते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अब 15 अप्रैल को आएगी पंचायतों की फाइनल वोटर लिस्ट; चुनाव टलना तय
    Next Article
    सपा के गढ़ में सुभासपा दिखाएगी ताकत:आजमगढ़ के अतरौलिया में 22 फरवरी को 10 हजार प्रबुद्ध ब्राह्मण के साथ एक लाख की भीड़ जुटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment