Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के प्रदर्शन के बाद महोबा में पुलिस कार्रवाई:जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 10 नेताओं पर केस दर्ज

    21 hours ago

    1

    0

    महोबा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति जुलूस निकालने और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली में सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा समेत 10 नामजद और 15-20 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक पवन गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 189(2) और 285 के तहत यह कार्रवाई की है। महोबा शहर में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देश में वोट चोरी की गई।जिसे लेकर उन्होंने बिना प्रशासनिक अनुमति के पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। ​प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे। पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी इसके बाद आंबेडकर पार्क के बाहर आल्हा चौक पर छात्र संघ जिलाध्यक्ष गंगा यादव, संजय यादव, अंकित पटेल और लालू यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला बनाया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अचानक हुए पुतला दहन से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों का आवागमन बाधित हो गया। ​मौके पर तैनात पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए जलते हुए पुतले को खींचकर अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस घटना से शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ​ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक पवन गौड़ की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, पप्पन यादव, योगेश यादव योगी, कल्लू यादव, महेंद्र बीरा, गंगा यादव, संजय यादव, अंकित पटेल और लालू यादव को नामजद किया है। आगे की कानूनी जांच की इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात लोगों पर भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2) और 285 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार समय करीब 9 बजे बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी:सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में टीम ने पीछा कर पकड़ा, चालक फरार
    Next Article
    हरदोई में पत्नी बोली- पति अश्लील वीडियो भेजता है:दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, विरोध करने पर घर से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment