Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा का यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में प्रदर्शन कल:महाराजा अग्रसेन जयंजी के मौके पर सपा की व्यापार सभा का एलान

    6 hours ago

    1

    0

    महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन अपने राज में किसी बाहरी व्यक्ति को बसने के लिए ‘एक ईंट और एक सिक्का’ देते थे। यह असल समाजवाद का उदाहरण है। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 15 अक्टूबर से केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर लगाए जा रहे एमडीआर चार्ज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे फुटकर, रेहड़ी, सगड़ी, पटरी, गुमटी और खुमचा दुकानदारों समेत तमाम छोटे व्यापारियों को ग्राहकों से किचकिच और आर्थिक नुकसान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।अखिलेश बोले- दुकानदारों के साथ खड़ी रहेगी एसपीअखिलेश यादव ने कहा कि यूपीआई भुगतान में एमडीआर चार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी दुकानदारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 12 अक्टूबर (सोमवार) को प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं महानगर संगठन के जरिए यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व एमएलसी संजय लाठर, पूर्व एमएलए जयशंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव अविलेश सिंह, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला, प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया, अरविन्द केसरवानी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, अपर्णा जैन, अक्षय जैन अरिहंत, प्रदेश सचिव डॉ. सुधीर अवस्थी, रवि जायसवाल, रामज्ञान गुप्ता, अधिवक्ता सभा के एड. सुमित जायसवाल, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनीष सिंह, सूचना प्रभारी एड. अभिषेक गुप्ता, लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय यादव, एड. अमित यादव बगही और आनन्द अग्रवाल सहित कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले-सरकार के 40 दिन बचे हैं:जनता इन्हें हराने जा रही है, JPNIC पहुंचे पूर्व सीएम ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर किया माल्यार्पण
    Next Article
    यूपी में भाजपा SC मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान:कुंदन सिंह को लखनऊ की कमान, मनोज सोनकर को वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment