Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-सरकार के 40 दिन बचे हैं:जनता इन्हें हराने जा रही है, JPNIC पहुंचे पूर्व सीएम ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर किया माल्यार्पण

    6 hours ago

    1

    0

    जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश उनकी प्रतिमा पर 3 साल बाद माल्यार्पण कर पाए। उनके JPNIC जाने के ऐलान के बाद शनिवार रात JPNIC पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। रविवार सुबह 11 बजे अखिलेश कार्यकर्ताओं के साथ JPNIC पहुंचे। इस दौरान वहां पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी और बैरिकेडिंग भी हटी हुई थी। पुलिस ने अखिलेश को देखकर गेट खोल दिया। वह अंदर चले गए। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भी अंदर घुस गए। अखिलेश ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला पहनाई और गुलाब के फूल चढ़ाए। इसके बाद उन्होंने कहा- सरकार के लोग सब बेचना चाहते हैं। कितने रुपयों में इसे बेचा गया होगा। 2027 में जनता इन्हें हराने जा रही है। परिवर्तन होना शुरू हो गया, अब 40 दिन बचे हैं। सीएम के अयोध्या से लड़ने के ऑफर पर सपा प्रमुख ने कहा- पवन (पवन पांडेय) के हवा में सब बह जाएंगे। अहंकारी लोग बच नहीं पाएंगे। बीजेपी के लोगों से पूछना, क्या सीएम टिकट बांटते हैं? खुद लाइन में लगना पड़ता है। वह अपने लिए तो टिकट मांगते ही हैं?। अपने लोगों को मांगने के लिए भी लाइन में लगते हैं। इससे पहले अखिलेश ने 2023 में JPNIC में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। तब वह 8 फीट ऊंचा गेट फांदकर सेंटर के अंदर गए थे। 2024 और 2025 में प्रशासन ने उन्हें JPNIC के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी थी। अखिलेश की 4 बड़ी बातें- 1- जेपीजी के आंदोलन ने सरकार को हिला दिया था अखिलेश यादव ने कहा- जयप्रकाश जी दबे-कुचले लोगों के लिए हमेशा खड़े रहे। जितनी पीड़ा होगी, उतनी जल्दी बदलाव होगा। ये बदलाव ही है, जो हम यहां तक आए। जेपीजी संपूर्ण क्रांति के जनक थे। उनके आंदोलन ने उस समय की सरकार को हिला दिया था। पहली बार जनता पार्टी की सरकार बनी। जेपीजी ने देश में चरम सीमा पर पहुंची महंगाई और प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ नेतृत्व दिया, जिससे परिवर्तन हुआ। उन्होंने समाजवादी मूल्यों को लेकर आर्थिक समानता और सबको जोड़ने वाली संपूर्ण क्रांति का नारा दिया। आज हम उनके विचारों पर चल रहे हैं। जेपीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ गांधीजी के साथ लड़ाई लड़ी। 2- जिस सरकार के अंदर डर होता है, वह अन्याय करती है जिस सरकार के अंदर डर होता है, वह अन्याय करती है। कौन नहीं जानता कि बीजेपी के लोग अन्याय करते हैं। चुनाव आयोग का काम ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाना है, मगर ये चुनाव में वोट न डलवाने का काम करवा रहे हैं। कौन नहीं जानता कि इलेक्शन कमीशन ने वोट चोरी करवाई है। 3- मुख्य चुनाव आयुक्त को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए मुख्य चुनाव आयुक्त को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा की बेईमानी सब समझ गए हैं। सब जाने वाले हैं। JPNIC के ठेकेदारों को पेमेंट करके क्यों अपने साथ ले लिए? JPNIC जैसी बिल्डिंग किसी और सरकार ने बनाई हो तो बताइए। जिनका दिल कमजोर हो, उनके लिए यहां का हेलीपैड नहीं है। यहां पर कार पार्किंग 1200 गाड़ियों की है। अगर केवल एक घंटे एयरपोर्ट से तुलना करें तो सरकार को 800 करोड़ तो यहीं से कमाई हो जाएगी। 4- बैराज बंद रखा, फैजुल्लागंज डूबा; फिर रिवरफ्रंट डुबा दिया अखिलेश ने कहा- रिवरफ्रंट की मैंने तारीफ की तो इन्होंने बैराज के सभी गेट खोल दिए। वह पूरी तरह से डूब गया। रिवरफ्रंट और पलासियो तक पानी पहुंच गया। इससे पहले बैराज बंद रखा था तो फैजुल्लागंज डूब गया। इसकी हकीकत ये है कि नगर निगम, LDA और सिंचाई विभाग के बीच विवाद है। विभाग के लोग कैलकुलेशन नहीं कर पा रहे कि कहां का पानी कहां आएगा। फैजुल्लागंज में बंधे बनाने का काम कोई और कर रहा है। उसे इंजीनियर डिजाइन नहीं कर रहा है। उसे मुख्यमंत्री डिजाइन कर रहे हैं। गेट खोलने का आदेश भी सीएम देते हैं। सिंचाई विभाग कुछ नहीं कर रहा है। आप ही बताइए कि अगर सीएम नाला और ब्रिज डिजाइन करेंगे तो क्या होगा? 10 सपा कार्यकर्ता रात में सेंटर में घुसे, माल्यार्पण किया पुलिस के कड़े पहरे के बीच सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा समेत 10 कार्यकर्ता रात में सेंटर के अंदर घुसे थे। उन्होंने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके अलावा अखिलेश ने X पर लिखा था- आजकल वही ‘रखवाले’ हैं, जिनकी सोच पर ताले लगे हैं। जिन जयप्रकाश नारायण जी ने स्वतंत्रता का आंदोलन लड़ा, आज भाजपा राज में उन्हीं को कैद कर दिया गया है। दुनिया में किसी भी दुर्दांत तानाशाह तक ने शायद कभी किसी महापुरुष की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पर इस तरह की पाबंदी नहीं लगाई होगी। भाजपाई तो अंग्रेजों से भी गए-गुजरे हैं। देखिए अखिलेश के JPNIC पहुंचने पर वहां की तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 साल छोटी साली के साथ जीजा गोमती में कूदा:लखनऊ में 2 बच्चों के साथ पहुंची पत्नी, पिता बोले- बेटी नौकरी पर गई थी
    Next Article
    सपा का यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में प्रदर्शन कल:महाराजा अग्रसेन जयंजी के मौके पर सपा की व्यापार सभा का एलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment