Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा में शामिल-होकर कहा-अब पोस्टर में भी पापा नही दिखते:शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री की बेटी बोलीं- पिता का नाम आगे बढ़ाना, पार्टी को मजबूत करना है

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में राजनीतिक घटनाक्रम में बदलाव आया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की दो बेटियां, अंजली सिंह और अनीता सिंह, रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गईं। इस खबर से शाहजहांपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह हलचल इसलिए भी है क्योंकि पूर्व मंत्री की बहू अर्चना वर्मा शाहजहांपुर नगर निगम की भाजपा से महापौर हैं। अंजली सिंह ने सपा में शामिल होने के बाद कहा कि उनके पिता का नाम अब कहीं नहीं दिखता। उनका मुख्य उद्देश्य पिता के नाम को आगे बढ़ाना और जिले में सपा को मजबूत करना है। अंजली सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उनके पिता राममूर्ति सिंह वर्मा सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने कहा कि वे और उनकी बहन बचपन से ही सपा से जुड़े रहे हैं और विद्यार्थी जीवन से ही पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अंजली ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की, ताकि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा कर सकें। अपनी भाभी, भाजपा महापौर अर्चना वर्मा के बारे में पूछे जाने पर अंजली ने कहा कि "उनकी अपनी लाइफ है और मेरी अपनी लाइफ है।" चुनाव लड़ने की सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले वे जिले की सभी सीटें जिताने का प्रयास करेंगी और पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे बढ़ेंगी। अंजली सिंह ने बताया कि वह आगरा में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में मकान बनाया है। वहीं उनकी दूसरी बेटी अनीता सिंह हैं जो बुलंदशहर में रहती हैं। बताया जा रहा है उनके पति पूर्व आईजी हैं। शाहजहांपुर की नगर निगम की बीजेपी महापौर अर्चना वर्मा पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू हैं। तीन साल पहले महापौर चुनाव की तैयारी चल रही थी। तभी उनके ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की पून्यतिथि थी।उन्होंने ससुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी और सपा जिलाध्यक्ष दावा कर चुके थे कि 24 अप्रैल को अर्चना वर्मा सपा टिकट पर महापौर चुनाव के लिए नामांकन कराएंगी। श्रद्धांजली के बाद फौरन अर्चना वर्मा लखनऊ पहुंची थी और वहां उन्होने मंत्री सुरेश खन्ना और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था। और फिर भाजपा ने उनको महापौर का टिकट दिया था। तब अर्चना वर्मा ने तीस हजार वोटो से जीत दर्ज की थी। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति वर्मा तब ज्यादा चर्चाओं आए थे जब उनके उपर एक पत्रकार को जलाकर मारने का आरोप लगा था। वह दो बार सांसद और चार बार विधायक रहे चुके थे और समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में उनकी गिनती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लड़की को छेड़ता है फिरोज:पिता बोले- शादी तय करने पर बेटी को रोककर धमकी दी- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा
    Next Article
    खामेनेई की मौत- लखनऊ में प्रदर्शन:रात तक बड़ा इमामबाड़ा पर रही भीड़, BJP विधायक बोले- प्रदर्शनों की निंदा करता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment