Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत- लखनऊ में प्रदर्शन:रात तक बड़ा इमामबाड़ा पर रही भीड़, BJP विधायक बोले- प्रदर्शनों की निंदा करता हूं

    11 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद शियाओं का लगातार दूसरे दिन आज फिर प्रदर्शन करेंगे। चौक इलाके में लगातार दूसरे दिन मजलिस का आयोजन होगा जिसमें शिया समुदाय के हजारों लोग शामिल होंगे। इससे पहले कल सुबह से देर रात तक छोटा और बड़ा इमामबाड़ा में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने छोटा इमामबाड़ा से बड़ा इमामबाड़ा तक कई बार रैली निकाली। अमेरिका और इजराइल के मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। सड़क पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही मातम का दौर भी देर रात तक चलता रहा। वैसा ही मातम लोगों ने किया जैसा मोहर्रम के दौरान करते हैं। उनका कहना था कि हमारे रहबर खामेनेई की शहादत खाली नहीं जाएगी। प्रदर्शन से पहले ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने 3 दिन शोक की घोषणा की थी। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। छोटा और बड़ा इमामबाड़ा पर्यटकों के लिए 3 मार्च तक बंद रहेंगे। इन प्रदर्शनों पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा- मैं ईरान संबंधी प्रदर्शनों की निंदा करता हूं। प्रदर्शनों के बीच यूपी पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है, जहां शिया समुदाय की आबादी अधिक है। इनमें लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। सीएम योगी ने भी रविवार सुबह मीटिंग में अफसरों से सावधानी बरतने को कहा। कल की 5 तस्वीरें देखिए... आज के प्रदर्शन के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा में शामिल-होकर कहा-अब पोस्टर में भी पापा नही दिखते:शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री की बेटी बोलीं- पिता का नाम आगे बढ़ाना, पार्टी को मजबूत करना है
    Next Article
    पीलीभीत में पुरानी रंजिश, खूनी संघर्ष में युवक की मौत:हमले में घायल हरिओम ने तोड़ा दम, कई परिजन भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment