Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा MLC बोले-अखिलेश कहें तो कुत्ते को वोट दे देना:उसी में हम सबकी भलाई, व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण पार्टी

    23 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सपा MLC लाल बिहारी यादव ने कहा- सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगर किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है। क्योंकि, उसी से आपकी समस्या का समाधान होना है। व्यक्ति की बात छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा- व्यक्ति बहुत महान हो सकता है, लेकिन पार्टी के फैसले के साथ खड़ा होना जरूरी है। व्यक्ति से ज्यादा पार्टी महत्वपूर्ण है। 2027 का विधानसभा चुनाव लोगों के लिए जीवन और मरण का चुनाव होगा। दरअसल, रविवार को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। लाल बिहारी यादव नेहरू हॉल में आयोजित इसी कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। भाजपा स्कूलों और शिक्षकों को कमजोर करने में तुली है सपा एमएलसी ने कहा- भाजपा सरकार स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शिक्षकों को कमजोर करने पर तुली है। सरकार शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशील नहीं है। गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। धर्मेंद्र यादव बोले- आजमगढ़ समाजवादियों का गढ़ कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- आजमगढ़ समाजवादियों का गढ़ रहा है। जिले के सभी विधायक और पार्टी पदाधिकारी शिक्षकों के बीच जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाएं। सपा प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक वोट जुटाने का प्रयास करें। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को अपने पक्ष में जोड़ने की योजना तैयार की है। लाल बिहारी ने कहा था- भाजपा वाले पत्थर के टुकड़े को शिवलिंग बता रहे हैं लाल बिहारी यादव आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे सपा एमएलसी हैं। इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। साल 2022 में ज्ञानवापी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के दौरान एक आकृति को शिवलिंग बताए जाने पर लाल बिहारी ने कहा था- भाजपा वाले पत्थर के एक टुकड़े को शिवलिंग बता रहे हैं। उन्होंने इसे कैसे पहचान लिया। भाजपा मस्जिदों में शिवलिंग तलाशने का काम कर रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… नेपाल तबाही- सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी समेत 3 लापता:कानपुर में भाई बोला- 5 दिन से कोई खबर नहीं, 25 अगस्त को आखिरी बात हुई थी नेपाल में बाढ़ के बीच कानपुर के दंपती लापता हैं। परिवार अपनों के आने का इंतजार कर रहा है। भाई प्रवीण द्विवेदी ने कहा- बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी और उनकी देवरानी पूनम मिश्रा की 5 दिन से कोई खबर नहीं है। 25 अगस्त को उनसे आखिरी बार बात हुई थी। पीएमओ में भी संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमरे में मिली पत्नी की लाश, पति भाग गया:झांसी में साली को कमरे में बंद किया, डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी
    Next Article
    हरियाणा-KMP एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी पिकअप, 6 की मौत:खाटू श्याम से लौट रहे थे यूपी के श्रद्धालु, 15 घायल; दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment