Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमरे में मिली पत्नी की लाश, पति भाग गया:झांसी में साली को कमरे में बंद किया, डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी

    17 hours ago

    1

    0

    झांसी में सोमवार को एक महिला की लाश घर में कमरे के अंदर मिली। उसका पति से रविवार रात को झगड़ा हुआ था। देर रात दोनों सो गए, जबकि साली दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में पति साली और पत्नी के कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। सुबह 9 बजे महिला का भाई घर पहुंचा। कुंडी खोलकर कमरे में गया, तो बहन शिवानी बेसुध पड़ी मिली। दूसरे कमरे में छोटी बहन मुस्कान सो रही थी। घरवाले महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने जीजा पर बहन की गला घोंटकर हत्या करके भागने का आरोप लगाया है। पुलिस पति को तलाश रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी सुधा उर्फ शिवानी मध्यप्रदेश के दतिया के इंदरगढ़ की रहने वाली थी। उसके पिता संतराम वंशकार फलों की फेरी लगाते हैं। मां दिल्ली में घरों में काम करती है। शिवानी 4 बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी प्रीति और नेहा की भी शादी हो चुकी है। एक बहन मुस्कान (18), 2 भाई अनिकेत (17) और कपिल (14) हैं। मुस्कान ने बताया- 2 साल पहले सोशल मीडिया पर मेरी दीदी शिवानी की दोस्ती ग्वालियर के रहने वाले यश ठाकुर (28) से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यश कपड़ों की दुकान पर काम करता था। कुछ दिनों बाद दोनों ने घरवालों को रिश्ते में बारे में बताया। हमारे परिवार ने शादी के लिए हां कर दी। डेढ़ साल पहले दीदी ने यश ठाकुर से शादी कर ली। 3 महीने से झांसी में रह रही थी शिवानी मुस्कान ने बताया- शादी के बाद शिवानी जीजा के साथ ग्वालियर में रहने लगी। कुछ समय बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर जीजा, दीदी के साथ मारपीट करने लगे। परेशान होकर दीदी ने झांसी में आवास विकास फौजी तिराहा के पास किराए पर कमरा ले लिया। दीदी के साथ मैं और मेरा भाई अनिकेत भी रहता था। पिता और छोटा भाई कपिल गांव में रहते हैं। जीजा यश ठाकुर कभी-कभार झांसी आते थे। रक्षाबंधन से एक दिन पहले दीदी भाई कपिल काे लेकर ग्वालियर गई थी। 2 दिन रुकने बाद वह जीजा के साथ झांसी आ गई। यहां से कपिल गांव चला गया था। मरने से पहले पति से झगड़ा हुआ मुस्कान ने बताया- रविवार रात दीदी का जीजा से झगड़ा हो गया था। जीजा हमारे परिवार के बारे में बहुत बुरा-बुरा बोल रहे थे। दीदी से कहने लगे कि तेरी बहन के साथ सोकर आया हूं, पापा को चप्पल से पीटूंगा। इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया। पास में हमारे मामा संतोष रहते हैं। मामा ने जीजा को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। फिर अनिकेत मामा के घर चला गया। इसके बाद सब नॉर्मल हो गया। मैं अपने कमरे में सो गई, जबकि दूसरे कमरे में दीदी और जीजा सो रहे थे। जीजा ने बाहर से रूम लॉक कर दिया था मुस्कान ने बताया- रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच जीजा ने अपना बैग मांगा। उन्हें कुछ सामान लेना था। हमने बैग दे दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह करीब 5 बजे बाथरूम जाने के लिए गेट खोलने की कोशिश की। जब गेट नहीं खुला तो करीब आधे घंटे तक चिल्लाकर दीदी और जीजा को आवाज लगाई, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मैं सो गई। सुबह करीब 9 बजे भाई घर आया और उसने गेट खोला। फिर मैंने कमरे में जाकर देखा, तो दीदी की लाश पड़ी थी। भाई बोला- दोनों कमरों की कुंडी बाहर से लगी थी शिवानी के भाई अनिकेत ने बताया- आज सुबह 9 बजे मैं घर पहुंचा, तो दीदी के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। मैं कुंडी खोलकर कमरे में गया, तो जमीन पर दीदी की लाश पड़ी थी। उनके कान से खून आ रहा था। गले में निशान बने थे। दूसरे कमरे की कुंडी भी बंद थी। मैंने कुंडी खोलकर बहन मुस्कान को जगाया। इसके बाद आसपास के लोग और घरवाले आ गए। हम लोग दीदी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। अनिकेत और मुस्कान का आरोप है कि जीजा ने हमारी दीदी शिवानी की हत्या की और कमरा बाहर से लॉक करके भाग गया। उसको पकड़ा जाए। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि महिला के गले पर चोट का निशान नजर आ रहा है। इसके अलावा कहीं चोट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। पति से विवाद चल रहा था। पुलिस टीमें पति की तलाश में लगी हुई हैं। पोस्टमार्टम में मर्डर की पुष्टि रात में शिवानी के शव का 2 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार, गला घोंटकर शिवानी की हत्या की गई है। गले समेत मुंह में 5 चोट मिली हैं। आशंका है कि शिवानी की रस्सी या कपड़े से गला घोंटा गया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भाभी की बहन को घर में घुसकर गोली मारी, कानपुर में भाभी ने पति को थप्पड़ मारा था; बदला लेने देवर पहुंचा कानपुर में एक देवर ने घर में घुसकर अपनी भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सीने और पेट के बीच तमंचा सटाकर गोली मारी और साथियों के साथ फरार हो गया।परिजन घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शहर के कैंट थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नेपाल में लापता पति-पत्नी नहीं मिले, कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की; पथराव करने वाला अरेस्ट
    Next Article
    सपा MLC बोले-अखिलेश कहें तो कुत्ते को वोट दे देना:उसी में हम सबकी भलाई, व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment