Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने घोषित किए महानगर महासचिव के साथ 3 उपाध्यक्ष:एक साथ लिस्ट जारी न होने पर दावेदार अंदरखाने उठा रहे मनोनयन पर सवाल

    7 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने आगरा महानगर कार्यकारिणी में 5 पदों पर पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं। इनमें एक महानगर महासचिव के अलावा 3 उपाध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष है। इसके साथ ही 2 विधानसभा क्षेत्रों के भी अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची एक साथ जारी न होने पर दावेदारों ने अंदरखाने सवाल खड़े किए हैं। कुछ नाम भी बदले जाने की चर्चा है। इससे दावेदार और कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को व्यक्तिगत लेटर जारी किए हैं। इसके अलावा कोई सूची तैयार करके सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे कई ऐसे दावेदार नाराज हैं, जो विभिन्न पदों पर अपनी दावदोरी कर रहे थे। सूत्रों की मानें कुछ दावेदारों को आश्वासन भी दे दिया गया था, उनके नाम का लेटर भी टाइप हो गया था लेकिन बाद में उसे बदल दिया गया। इनको मिली ये जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने एक महानगर महासचिव, एक कोषाध्यक्ष के साथ ही 3 उपाध्यक्ष घोषित किए हैं। पुष्पेंद्र शर्मा को महानगर महासचिव, राहुल चौधरी, मधुकर अरोड़ा और चौधरी फरहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जमील खान को महानगर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष ने राहुल शाक्य को उत्तर विधानसभा अध्यक्ष और अमीर सिंह फौजदार को छावनी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि 2 महीने पहले शब्बीर अब्बास को महानगर अध्यक्ष और ऊदल सिंह कुशवाह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया था। शब्बीर अब्बास कांग्रेस और बसपा के बाद सपा में आए थे। जबकि ऊदल सिंह कुशवाह सपा के काफी वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी की तारीख तय नहीं:फिर भी पहुंचने लगे दुकानदार और झूला संचालक
    Next Article
    भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 इंग्लिश खिलाड़ी:ब्रूक ने सेंचुरी लगाई, जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच; बटलर ने सेमीफाइनल हराया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment