Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता जयेश प्रसाद ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बचाव किया:बोले-आशुतोष पांडेय को डिप्टी सीएम का संरक्षण, कहा-उसकी भी सच्चाई जनता जाने

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाई और पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों के संबंध में उनका बचाव किया है। सपा नेता जयेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडेय को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आशुतोष की सच्चाई भी जनता को जनना चाहिए। जयेश प्रसाद ने बताया कि जब आशुतोष पांडेय पर बलात्कार का आरोप लगा था, तब उपमुख्यमंत्री ने उन्हें लखनऊ में शरण दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर शंकराचार्य पर आरोप लगाए गए हैं। जयेश प्रसाद ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य आशुतोष पांडेय के वास्तविक चरित्र को जनता के सामने लाना बताया। जयेश प्रसाद ने आशुतोष पांडेय को 'भ्रमित करने वाला व्यक्ति' बताते हुए सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में आशुतोष पांडेय शाहजहांपुर आए थे और उनसे मुलाकात की थी। पांडेय ने समाज के लिए काम करने की इच्छा जताई थी, जिस पर जयेश प्रसाद ने उनका पूरा सहयोग किया। इसके बाद लखनऊ में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन भी कराया गया, जिसमें जयेश प्रसाद ने पूर्ण समर्थन दिया। जयेश प्रसाद के अनुसार, सम्मेलन समाप्त होने के बाद आशुतोष पांडेय ने उसके माध्यम से लोगों से पैसे वसूलने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्होंने पांडेय से दूरी बना ली। उस दौरान पांडेय के संगठन के सभी सदस्यों ने भी उसे छोड़ दिया था। उन पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद वह एक मठ में छिपा। वहां से निकलने के बाद वह लखनऊ के संघ भवन में रुका, जिसकी व्यवस्था कथित तौर पर वर्तमान उपमुख्यमंत्री ने कराई थी। बाद में वह अपनी बुआ के घर पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जयेश प्रसाद ने दोहराया कि आशुतोष पांडेय का रिकॉर्ड सही नहीं है और सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सनातन धर्म के रक्षक हैं। भाजपा सनातन का रक्षक होने का ढोंग कर रही है। उनको अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द शंकराचार्य से मिलेंगे। उनसे मिलने के लिए समय मांगा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा:टायर फटने से पलट गई कार, चार घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती
    Next Article
    भाकियू टिकैत ने हथगाम थाने के घेराव का किया ऐलान:9 मार्च को किसानों की समस्याओं पर होगा धरना प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment