Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा:टायर फटने से पलट गई कार, चार घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती

    15 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार टायर फटने से हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही इस घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। पटना से लखनऊ जा रही थी कार पटना से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार हैरियर कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद कर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। जब पटना से लखनऊ जा रही हैरियर कार का अचानक टायर फट गया। इस हादसे में कार में सवार लोगों ने बताया कि टायर फटने के बाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कुछ ही सेकंड में कार कई बार पलटती चली गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे खास बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कार में सवार पार्थ गौरव 40, उनकी पत्नी पल्लवी 35, छह माह का मासूम बेटा तथा उनकी मां आभा 65 घायल हो गए। हादसे में आभा देवी को गंभीर चोटें आईं। जबकि मासूम बच्चे के सिर में चोट लगी है। वही इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम का कहना है कि पूरा परिवार खतरे से बाहर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता ने मायके में की आत्महत्या:फंदे पर लटकी मिली लाश, पति के गुटखा खाने से नाराज होकर डेढ़ माह से रह रही थी अलग
    Next Article
    सपा नेता जयेश प्रसाद ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बचाव किया:बोले-आशुतोष पांडेय को डिप्टी सीएम का संरक्षण, कहा-उसकी भी सच्चाई जनता जाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment