Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता ने 8 दलित बेटियों की पढ़ाई का खर्चउठाया:अंबेडकर जयंती पर लिया था संकल्प, अभिभावकों में खुशी

    7 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव ने आठ दलित समुदाय की बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह निर्णय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लिया था। याकूतगंज गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विजय यादव ने कुछ बच्चियों को देखा। ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ये बच्चियां आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में पढ़ती हैं। यादव ने बच्चियों से खड़े होने को कहा, जिसके बाद जाह्नवी, उन्नति, मोनिका, प्रज्ञा, रुचि, रूपती, सबीना और सुप्रिया खड़ी हुईं। इनमें कक्षा एक से लेकर कक्षा सात तक की छात्राएं शामिल थीं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चियां जिस भी विद्यालय में और जितनी भी पढ़ाई करना चाहें, उसका पूरा खर्च वह वहन करेंगे। इस दौरान एक सादे कागज पर बच्चियों और उनके पिता के नाम भी दर्ज किए गए। इस पहल से बच्चियों के अभिभावकों में खुशी है। उन्होंने बताया कि मजदूरी कर परिवार चलाने के कारण वे बच्चियों को गांव के ही स्कूलों में पढ़ा रहे थे। अब विजय यादव द्वारा पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा से उनकी चिंता दूर हो गई है। विजय यादव समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वह दो बार प्रधान और एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह 2017 से 2022 तक समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में महंगा ईंधन, भारतीय सीमा पर असर:महराजगंज के नौतनवा के पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन ने तय की सीमा
    Next Article
    गोरखपुर में भीषण गर्मी, जू में हाथी को नहलाया:दोपहर में सन्नाटा, 41°C तक जाएगा पारा, 40 की स्पीड से गर्म हवा चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment