Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बीजेपी पर साधा निशाना:बोले- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन से जुड़ा विधेयक गिरा

    19 hours ago

    2

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा यह गलत प्रचार कर रही है कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका। श्रीवास्तव के अनुसार, वास्तविकता यह है कि 131वां संविधान संशोधन विधेयक, जो परिसीमन से संबंधित था, मत विभाजन में पारित नहीं हो सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ था, जिसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था। यह विधेयक अब अधिनियम का रूप ले चुका है। सपा नेता ने दोहराया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के पूरी तरह पक्ष में है, लेकिन महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन को लागू करने के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराना चाहती थी, जो संविधान की भावना के विपरीत है। सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि इस प्रकार के परिसीमन से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो सकता था, जबकि उत्तर भारत के राज्यों की सीटें बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने इसे भाजपा की सत्ता में बने रहने की रणनीति बताया, जिसे 'इंडिया' गठबंधन ने विफल कर दिया। सपा नेता ने आगे कहा कि संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने के बाद भाजपा सरकार के पास नैतिक आधार नहीं बचा है और उसे तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक सप्ताह से युवक लापता, प्रेम-प्रसंग में अपहरण की आशंका:परिजनों ने SSP से की मुलाकात, पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी
    Next Article
    प्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल:वाराणसी में कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं - उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment