Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ऑफिस में मनाई जाएगी जनेश्वर मिश्र की जयंती:पार्क में अनुमति नहीं, सपा प्रदेश सचिव बोले- ब्राह्मणों की भागीदारी से BJP घबराई

    7 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी की ओर से 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र जयंती पर लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम अब सपा प्रदेश कार्यालय में होगा। पार्टी का आरोप है कि पार्क में आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने कहा कि सरकार ब्राह्मण समाज की सपा में बढ़ती भागीदारी से घबरा गई। इसी वजह से जनेश्वर मिश्र पार्क में कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने से कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। अब कानपुर समेत प्रदेशभर से कार्यकर्ता लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2 महीनें से जयंती की तैयारी कर रहे थे सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने कहा कि पिछले दो महीने से कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। इसके संयोजक बलिया सांसद सनातन पांडेय पूरे प्रदेश का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। प्रदेश के हर जिले में ब्राह्मण सम्मेलन किए गए, जिसमें लगातार ब्राह्मणों का जनाधार सपा की तरफ बढ़ता दिखा। प्रदेश सचिव ने कहा कि बीजेपी सरकार को जब यह लगा कि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जनेश्वर मिश्र पार्क में जुटेंगे, तो उसने अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कार्यालय में ही जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां प्रदेशभर से लोग पहुंचेंगे। लखनऊ में 5 अगस्त को सपा कार्यालय में होगा कार्यक्रम सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने बताया कि वह जनेश्वर मिश्र जयंती की तैयारियों में लगातार सांसद सनातन पांडेय के साथ जुड़े रहे। इस दौरान दोनों ने प्रदेश के कई जिलों में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलनों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब 5 अगस्त को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले जनेश्वर मिश्र पार्क में लाखों कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज के लोगों के जुटने की तैयारी थी। लेकिन सोमवार को लखनऊ में सांसद सनातन पांडेय के साथ हुई बैठक के बाद कार्यक्रम सपा कार्यालय में आयोजित करने का फैसला लिया गया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए ‘ब्राह्मण समाज सपा के साथ जुड़ रहा’ आशीष चौबे ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज लगातार समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज की सबसे अधिक उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार कार्यक्रम से घबरा गई और जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजन की अनुमति नहीं दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश में कानपुर की सड़कें बनीं मुसीबत:दिल्ली IIT की रिपोर्ट से होगा डॉट नालों का समाधान, नगर आयुक्त बोले- बारिश के बाद होगा निर्माण
    Next Article
    सहारनपुर में बजरंग दल ने फूंका पप्पू यादव का पुतला:सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन, बोले- हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment