Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांप पकड़कर डिब्बे में रखते समय सपेरे को डसा:परिजन सांप को भी साथ ले गए अस्पताल, युवक की हालत में सुधार

    1 hour ago

    2

    0

    बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के आलिया बुलबुल गांव में एक सपेरे को सांप ने डस लिया। राम कुमार (40) नाम के इस सपेरे को सांप पकड़कर डिब्बे में रखते समय यह हादसा हुआ। उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज ले गए। खास बात यह थी कि परिवार के लोग जिस सांप के डसने से राम कुमार की हालत बिगड़ी थी, उसे भी एक डिब्बे में बंद करके अस्पताल साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक, राम कुमार के पिता केशव भी सपेरा हैं और सांप पकड़ने का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें शाहनवाजपुर गांव में सांप निकलने की खबर मिली थी। खबर मिलने के बाद राम कुमार सांप पकड़ने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर उस गांव पहुंचे। काफी कोशिश के बाद उन्होंने सांप को पकड़ लिया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा सपेरा सांप पकड़ने के बाद राम कुमार उसे लेकर अपने घर लौट आए। घर पहुंचने पर वह सांप को सुरक्षित रखने के लिए डिब्बे में डाल रहे थे। इसी दौरान सांप ने अचानक उनकी उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत खराब होने लगी। यह देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जल्दी से राम कुमार को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि राम कुमार को परिवार के लोग गंभीर हालत में लेकर आए थे। उनके साथ डिब्बे में सांप भी था। डॉक्टरों की निगरानी में राम कुमार का इलाज चल रहा है। अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पुलिस के सामने मेला अध्यक्ष से मारपीट:हंगामे का वीडियो आया सामने, भगदड़ के बाद मेला बंद कराया गया
    Next Article
    मोदी के जन्मदिन पर निकली बाइक-यात्रा प्रतापगढ़ से रवाना:रोहित मिश्रा बोले-मूर्तियों की सफाई और पौधरोपण चुनावी स्टंट तो विपक्ष भी करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment