Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रदेश अध्यक्ष का यूपी सरकार पर हमला:बस्ती में बोले- उत्तर प्रदेश में गुंडाराज, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध

    13 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को बस्ती में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। टोल प्लाजा के पास एक ढाबे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय गुंडाराज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं की आंखें तक निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति ऐसी है कि लोकतंत्र किसी की समझ में नहीं आ रहा है। फूलन देवी पर की जा रही टिप्पणियों के बारे में श्यामलाल पाल ने कहा कि वह देश की सामाजिक क्रांतिकारी महिला थीं। वह गरीब थीं और मजदूरी करती थीं। उनके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और उन्हें अपमानजनक जीवन जीने को मजबूर किया गया। कई साल जेल में रखा गया उन्होंने कहा कि फूलन देवी को कई साल जेल में रखा गया और उनका उत्पीड़न किया गया। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने उन्हें न सिर्फ जेल से बाहर निकाला, बल्कि संसद में उनकी आवाज बनाया। लेकिन सामंतवादी लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और संसद से बाहर निकलते समय उनकी हत्या कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के साथ थाने पहुंची डिप्टी जेलर मीना कन्नोजिया:नेहा शाह ने मां के साथ जेल अधीक्षक के घिनौने कृत्य को लेकर दी तहरीर, FIR दर्ज करने की मांग
    Next Article
    संभल में नेजा मेले में हुई थी हत्या:मुसलमानों को मारने की फैलाई गई झूठी खबर, हिंदू युवक की आंख निकाली; साल 1986 की है घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment