Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सपा सास-बहू के झगड़े में भी वोट ढूंढती है':विधायक सांगा बोले- ये लाल टोपी लगाकर निकलते हैं, दूसरी जगह पहुंचते ही जाली वाली पहन लेते

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की बिठूर विधानसभा से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सपा पर हमला बोला। एक सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने मंच से कहा- सपा के लोगों को मौका मिलता है तो सास-बहू के झगड़े में भी वोट ढूंढने जुट जाते हैं। देखते हैं कि बहू के पास वोट ज्यादा है या सास के पास ज्यादा है। जिसके पास वोट ज्यादा होते हैं, उसके साथ खड़े हो जाते हैं। बिठूर से सपा के पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वो भी ऐसा ही करते हैं। जब मन होता है तो लाल टोपी लगा लेते हैं, फिर दूसरी जगह पहुंचकर मौका मिलता है तो जाली वाली टोपी पहन लेते हैं। समझौते के बाद सपा के पूर्व विधायक ने पहुंचकर झगड़ा करा दिया बिठूर के बकौली गांव में उन्होंने कहा कि एक गांव में कुछ दिन पहले कुशवाहा समाज और ब्राह्मण समाज के लोगों में आपसी विवाद हुआ। वहां के संभ्रांत लोगों ने वहीं समझौते की बात कर ली। लगभग समझौता होने जा रहा था, लेकिन यहां से सपा के पूर्व विधायक हैं, कभी वो लाल टोपी लगा लेते हैं। वो रमईपुर पहुंचते हैं तो जालीदार टोपी लगा लेते हैं। मझावन पहुंचते हैं तो फिर जालीदार टोपी लगा लेते हैं। लेकिन, वो फिर लाल टोपी लगाकर उस गांव पहुंचे और वहीं दोनों समाज के लोगों में झगड़ा करा दिया। हमारी जिम्मेदारी सबका साथ और सबका विकास सांगा ने कहा कि कोई चाहे जितना समाज को बांटने का काम करे, भड़काना आसान काम है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी सबका साथ और सबका विकास है। हम अपने एक-एक सनातनी को बनाने निकले हैं। पहलगाम के हमले को याद रखना, जब वहां पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोली मारी थी तो ये नहीं पूछा था कि तुम किस जाति के हो, बल्कि ये कहकर बेगुनाहों को गोली मारी थी कि तुम हिंदू हो या मुसलमान। हिन्दू हो तो आतंकियों ने सीना छलनी कर दिया। हम सबको एक होकर रहना है। हिंदू हो या मुसलमान, भाइयों को देश को एक रखना है। हमारे वो मुसलमान भाई जो अब्दुल कलीम को मानते हैं, वो भाई जो अब्दुल हलीम को मानते हैं, वो मुसलमान भाई जो सोफिया कुरैशी के झंडे को सलाम करते हैं, हम ऐसे मुसलमान भाइयों को सलाम करने का काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में AAP का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:पार्टी ने 'बिजली बिल में लूट' का आरोप लगाया, ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में NSUI ने विशेष पूजा कराई:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जल्दी ठीक होने की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment