Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी:घी-गुड़ खाने के बाद उल्टियां हुईं, गाजीपुर से लखनऊ मेदांता लाकर भर्ती कराया

    14 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर से एंबुलेंस से लाकर लखनऊ मेदांता में गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गले में खराश, सर्दी की समस्या थी। इस बीच, घी और गुड़ का घरेलू नुस्खा अपना लिया। इसके बाद उनकी कफ की समस्या बढ़ गई। अचानक उल्टियां होने लगीं। तेज बुखार आ गया। पेट के ऊपरी हिस्से और सीने के नीचे तेज दर्द होने लगा। अफजाल की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- "बड़े अब्बा की सेहत खराब हो गई है। लखनऊ में इलाज चल रहा है। आप सभी से दुआओं की गुजारिश है।" गाजीपुर से सपा विधायक और सांसद के भतीजे सुहैब अंसारी उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे। अब्बास ने बताया कि अफजाल लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। ज्यादा घी खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। मेदांता में कई जांच हुई है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, उनकी तबीयत में हल्का सुधार है। मेदांता की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 3 बार के सांसद और 5 बार विधायक रह चुके ----------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन तय:दलित-मुस्लिम 40% आबादी कवर करेंगे; मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते चंद्रशेखर संविधान दिवस पर यूपी की राजनीति में नए गठबंधन का ऐलान हो सकता है। लखनऊ के रमाबाई मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। ओवैसी इस गठबंधन से यूपी में 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अन्य सीटों पर चंद्रशेखर की पार्टी चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों की नजर यूपी में दलित-मुस्लिम समीकरण तैयार करना है। यूपी में दलित आबादी लगभग 21% और मुस्लिम आबादी करीब 19% है। दोनों का गठबंधन हुआ तो ये 40% आबादी को कवर करेंगे। पढ़िए रिपोर्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपराधियों और आतंकियों के नए हथियार बने ड्रोन:जेलों में ड्रग्स सप्लाई, सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहे; दक्षिण एशिया के 7 देशों में नेटवर्क
    Next Article
    सांसद इमरान मसूद आधी रात दिल्ली की यूनिवर्सिटी में घुसे:7 फीट की दीवार फांदी, छात्रों से मिले; बाहर निकले तो पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment