Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद बोले- ईडी-सीबीआई का डर दिखाती है बीजेपी:राम भुआल ने कहा- विधायकों को धमकाया जा रहा, साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपना रही

    3 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम भुआल निषाद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए विधायकों और सांसदों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का डर दिखाकर या पैसे के बल पर धमका रही है। सांसद निषाद रविवार को सुल्तानपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। निषाद ने उत्तर प्रदेश, विशेषकर सुल्तानपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने हाल ही में शहर में हुई डकैती और एक डॉक्टर के घर चोरी की घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठाए। विपक्षी नेताओं के पाला बदलने और राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 'साम-दाम-दंड-भेद' की नीति अपना रही है। उन्होंने आरोप दोहराया कि सांसदों और विधायकों को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर या पैसे के बल पर धमकाया जा रहा है। सांसद निषाद ने भाजपा सरकार की नीतियों, जैसे नोटबंदी, की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से जनता को कोई लाभ नहीं हुआ है और भाजपा का एजेंडा जनविरोधी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी विश्वास व्यक्त किया कि ममता बनर्जी वहां विजयी होंगी। उन्होंने किसी अन्य दल में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए इसे दुष्प्रचार बताया। निषाद ने कहा कि उनकी आने वाली पीढ़ी भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेगी। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि यह बिल 2023 में ही पारित हो चुका था, लेकिन पांच राज्यों में चुनाव के कारण इसे लोकसभा में पेश किया गया और इसके खारिज होने की आशंका पहले से थी। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सांसद ने सरकार को "बहुसंख्यक विरोधी" और "दलित-पिछड़ा विरोधी" करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का शोषण हो रहा है। निषाद ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी, ठीक वैसे ही जैसे 2024 में सपा ने भाजपा को हराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से दंपत्ति और मासूम की मौत:कासगंज में गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार, कादरगंज गंगा घाट पुल पर हुआ हादसा
    Next Article
    सीतापुर में कार-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, कार चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment