Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद एसपी सिंह ने PDA की नई व्याख्या की:कहा- 'A' में अगड़े भी शामिल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी का किया स्वागत

    4 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह ने सोमवार को बाराबंकी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक और शिक्षा जगत से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। सांसद ने बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत किया और पार्टी के चर्चित नारे PDA की नई व्याख्या भी प्रस्तुत की। उन्होंने यूजीसी (UGC) में किए जा रहे सुधारों का भी समर्थन किया। सांसद एस.पी. सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनावों और PDA रणनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अर्थ को विस्तार देते हुए स्पष्ट किया कि इसमें 'A' का मतलब केवल 'अल्पसंख्यक' नहीं है, बल्कि इसमें 'अगड़े' लोग भी शामिल हैं। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इसका सीमित अर्थ निकाल रहे हैं, जबकि सपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद एस.पी. सिंह ने कहा कि राजनीति में हर दल अपना आधार बढ़ाना चाहता है। उन्होंने सिद्दीकी का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। शिक्षा जगत से जुड़े यूजीसी (UGC) के मुद्दे पर सांसद ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह यूजीसी में किए जा रहे बदलावों के पक्ष में हैं। सांसद ने केंद्र सरकार के इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अब तक जो भी विसंगतियां और कमियां थीं, उन्हें दूर किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन नियमों और सुधारों को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला जज ने 'न्याय रथ' को दिखाई हरी झंडी:संतकबीरनगर को मिला राज्य विधिक सेवा का नया वाहन
    Next Article
    Rajkummar Rao Look: सर से झड़ गए बाल, घट गया वजन...राजकुमार राव का नया लुक देख फैंस हैरान, सामने आई सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment