Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला जज ने 'न्याय रथ' को दिखाई हरी झंडी:संतकबीरनगर को मिला राज्य विधिक सेवा का नया वाहन

    6 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले को सोमवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से एक नया आठ-सीटर 'फोर्स' वाहन प्राप्त हुआ। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने इस 'न्याय रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन प्राधिकरण द्वारा प्रचार-प्रसार और निर्धन लोगों तक न्याय पहुंचाने के उद्देश्य से भेजा गया है। 'न्याय चला निर्धन से मिलने' की सूक्ति को साकार करने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश भर के जिलों में ऐसे 'न्याय रथ' भेजे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विधिक सहायता और जागरूकता कार्यक्रमों को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। वाहन के आगमन और हरी झंडी दिखाने के अवसर पर न्यायिक प्रतिष्ठान में कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज गजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, अपर जिला जज देवेंद्र गोस्वामी, न्यायिक अधिकारी अशोक कसौधन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, नाजिर बृजेश सिंह, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रामभवन चौधरी, हरिशंकर चौधरी, विनय कुमार, जयशंकर यादव, मुलायम सिंह यादव, दीपक और राहुल यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिला:पति मुंबई में, घर में अकेली रहती थी महिला
    Next Article
    सपा सांसद एसपी सिंह ने PDA की नई व्याख्या की:कहा- 'A' में अगड़े भी शामिल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी का किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment