Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद को जान से मारने की धमकी:इटावा में सांसद समर्थकों से सोशल मीडिया पर चल रहा था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे को जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी का मामला अब और गंभीर हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी असित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है और अब सोशल मीडिया पर सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में असित यादव सांसद के आवास की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज को जांच में शामिल कर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। आवास पर पहुंचकर अभद्रता और धमकी का आरोप मुलायम नगर निवासी सांसद के चालक कन्हैया ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शनिवार को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रिटौली निवासी असित यादव सांसद के आवास पर पहुंचा और वहां गाली-गलौज की। इस दौरान उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और धमकी भी दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं, जिससे सांसद की छवि प्रभावित हो रही थी। मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पहले उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है और जांच जारी है। गिरफ्तारी के बाद थाने पर नारेबाजी और तनाव आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थक थाने पहुंच गए। वहां आरोपी को छुड़ाने के लिए नारेबाजी की गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी। आरोपी का पक्ष, साजिश का लगाया आरोप वहीं आरोपी असित यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने सांसद से केवल एक लाइट मांगी थी, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा दिया गया। उसने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उसे धमकियां मिल रही थीं और उसे धोखे से बुलाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में नव आरक्षियों के लिए 'बड़ा खाना' आयोजित:डीआईजी सोमेन बर्मा ने परोसा भोजन, शुभकामनाएं देकर किया उत्साहवर्धन
    Next Article
    इटावा में बीहड़ की सैयद मजार अवैध घोषित:दो माह की सुनवाई के बाद बेदखली का आदेश हुआ, विभाग ने विपक्षी को आदेश तामील करवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment