Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास का घेराव:सपाइयों ने फतेहपुर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा

    18 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर कथित हमले का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को जब सांसद नरेश उत्तम पटेल लोकसभा की कार्यवाही में शामिल थे, उसी दौरान कानपुर के दामोदर नगर स्थित उनके आवास पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हमला किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के समय सांसद की पत्नी घर पर अकेली थीं। भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने गेट पर धक्का-मुक्की की, नेम प्लेट तोड़ी और सांसद की पत्नी के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सपा नेताओं ने इसे एक सुनियोजित कृत्य बताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान संतोष द्विवेदी, चौधरी मंजर यार, वीरेंद्र सिंह यादव, अमित पाल, राम नरेश पटेल, नंद किशोर, संदीप कुमार, वीरेंद्र तिवारी, रणधीर सिंह यादव, सुनील उमराव, निसार अहमद सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से मां और मासूम बेटे की मौत:पिता और बेटी सुरक्षित बचे, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा
    Next Article
    गर्भवती और उसके पति से मारपीट, 5 आरोपियों पर केस:घर में घुसकर पीटने का आरोप, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment